Rules change from 1 September 2025:आज से बदल गया 7 बड़ा नियम गैस सिलेंडर से लेकर बैंक खाते धारकों बड़ी मुसीबत

Rules Change From 1 September 2025: आज यानी 1 सितंबर 2025 से आम जनता की जिंदगी से जुड़े 7 बड़े नियमों में बदलाव हुआ है। ये नए नियम सीधे आपकी जेब, बैंकिंग, निवेश और रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित करेंगे। अगर आपने जरूरी कार्य समय रहते पूरे नहीं किए, तो आगे चलकर आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये बदलाव आयकर रिटर्न, आधार कार्ड अपडेट, पेंशन योजना, क्रेडिट कार्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट, चांदी की खरीद और इंडिया पोस्ट से संबंधित हैं। आइए जानते हैं कि इन नियमों का आप पर क्या असर होगा:

ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

आयकर रिटर्न भरने वालों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने लेट फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तय की है (Rules Change From 1 September 2025: )।
अगर आपने अब तक ITR दाखिल नहीं किया है, तो इस तारीख तक जरूर फाइल कर दें। इसके बाद लेट फीस देनी पड़ेगी और अतिरिक्त जुर्माना लग सकता है।

आधार कार्ड अपडेट की फ्री सुविधा समाप्ति की ओर

UIDAI द्वारा आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2025 तय की गई है।
इसके बाद नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलवाने पर शुल्क देना होगा।
अगर आपके आधार में कोई गलती है, तो समय रहते सुधार करवा लें।

पेंशन योजना में बदलाव का मौका

सरकार ने कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करने का विकल्प दिया है।
इसका लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर 2025 तक आवेदन करना जरूरी है (Rules Change From 1 September 2025: )।
नई योजना में बदलाव के इच्छुक लोग समय पर फॉर्म भरें।

चांदी की खरीद पर नया नियम

अब हॉलमार्क चांदी लेना अनिवार्य नहीं है। ग्राहक अपनी पसंद से हॉलमार्क या नॉन-हॉलमार्क चांदी खरीद सकते हैं।
सरकार ने हॉलमार्किंग को स्वैच्छिक बना दिया है। इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स में बदलाव

इंडियन बैंक और IDBI बैंक की कुछ खास FD स्कीमें केवल सितंबर 2025 तक के लिए चालू हैं।
इनमें निवेश करने पर ज्यादा ब्याज दर मिल रही थी।
अगर आप इनका लाभ लेना चाहते हैं तो 30 सितंबर 2025 से पहले निवेश करें, इसके बाद ये स्कीमें बंद हो जाएंगी।

SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स में बदलाव

1 सितंबर 2025 से SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट सिस्टम में बड़ा बदलाव हुआ है।
अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ स्पेसिफिक मार्केटप्लेस पर खर्च करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।
पहले सभी खर्चों पर प्वाइंट्स मिलते थे, अब यह सुविधा सीमित कर दी गई है।

इंडिया पोस्ट का नया नियम

इंडिया पोस्ट ने रजिस्टर्ड पोस्ट और स्पीड पोस्ट को एकीकृत कर दिया है।
अब रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट के जरिए ही डिलीवर की जाएगी। इससे डिलीवरी प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी।
ग्राहकों को अब अलग से रजिस्टर्ड पोस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी।